नाके पर होमगार्ड को टक्कर मार पिकअप चालक फरार
रतियाचुंगी पर गुरु-नानकपुरा चौकी के सामने पुलिस नाके पर एक पिकअप चालक ने होमगार्ड को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। होमगार्ड को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में घायल होमगार्ड कुलदीप ने बताया कि बुधवार शाम चौकी के सामने पुलिस नाका लगाया गया था। नाके पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान नाके से गुजरी एक पिकअप के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुलदीप को टक्कर मार दी।
चौकी इंचार्ज रिसाल सिंह के अनुसार चालक के मौके से फरार हो गया। फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 337 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गुरुनानकपुरा चौकी के पास गो तस्करों द्वारा गाड़ी की टक्कर मारने से घायल होमगार्ड कुलदीप अस्पताल में उपचाराधीन।