कर्मचारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फतेहाबाद| भाजपासरकार की जनता कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर ब्लाॅक फतेहाबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान पवन कड़वा ने की जबकि संचालन ब्लाक सचिव इन्द्र सिंह ने किया। प्रेस सचिव संदीप सैनी ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से सरकार जनता कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। सभी सरकारी विभागों जैसे रोडवेज, बिजली, शिक्षा, पब्लिक हैल्थ आदि को बड़ी तेजी से बेचने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लाॅक प्रधान पवन कड़वा ने बताया कि आज फतेहाबाद के सभी विभागों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें रोडवेज, बिजली, शिक्षा, आईटीआई, वन विभाग, पशुपालन, मार्किट कमेटी में हजारों कर्मचारियों जनता ने हस्ताक्षर कर सरकार की जनता कर्मचारी विरोधी फैसलों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि आंदोलन की अगली कड़ी में 14 फरवरी को ब्लाक फतेहाबाद भट्टू के कर्मचारी 33 केवी बिजली घर में इकट्ठे होंगे शहर में प्रदर्शन कर विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में मांग की जाएगी कि बजट सत्र में वो कर्मचारी जनता की जायज मांगों को उठाएं। इसके बाद 17 फरवरी को जंतर-मंतर दिल्ली पर श्रम कानूनों में बदलाव के खिलाफ 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में भूप सिंह भड़ोलांवाली, सूरजभान चोपड़ा रोडवेज, सुरेश किरढ़ान, अनिल एमपी रोही, रामनिवास शर्मा, डा. प्रेम सिंह, महेश गोदारा, धर्मबीर नैन अजय वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
भाजपा सरकार की जनता कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाते सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्य।