पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किक बॉक्सिंग में अमित ने जीता सिलवर मेडल

किक बॉक्सिंग में अमित ने जीता सिलवर मेडल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्रमें संपन्न हुई नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिलवर मेडल जीतकर लौटे कबीर बस्ती निवासी अमित डच का कबीर धर्मशाला में समाज के लोगों ने जोरदार अभिनंदन किया। एक दलित बस्ती में रह रहे मजदूर नरेश डच के बेटे की इस उपलब्धि की सराहना करने अभिनंदन कार्यक्रम में कबीर समाज के अलावा अन्य वर्गों के भी लोग पहुंचे।

रिटायर्ड एसडीओ जयभगवान कायत, समाजसेवी रणधीर डबास, पूर्व पार्षद मेवा देवी, कृपाराम डाबला, जिले सिंह, राजकुमार सोलंकी आदि ने पदक विजेता अमित की उपलब्धि को वाल्मीकि और कबीर समाज के लिए एक बड़े हर्ष का विषय करार दिया।

उन्होंने कहा कि एक अति पिछड़ी बस्ती से जिस प्रकार अमित ने विपरीत हालात में भी संघर्ष करते हुए नेशनल लेवल पर ब्लैक बेल्ट विजेता बनने का गौरव हमें दिया है, उसकी खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। लोगों ने अमित कुमार को आश्वस्त किया कि भविष्य में उसके समक्ष आने वाली हर प्रकार की समस्या का समाधान समाज के लोग एकजुट होकर करेंगे ताकि वह बिना किसी मानसिक दबाव में इससे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सके।

सिल्वर मेडल जीतने वाले अमित डच को सम्मानित करते लोग।

खबरें और भी हैं...