गीता मंदिर में वार्षिक उत्सव कल से
फतेहाबाद | गीताबिहारी सेवा समिति की और से माडल टाउन स्थित गीता मंदिर में 13 फरवरी को वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। यह उत्सव 21 फरवरी तक चलेगा। इसमें स्वामी दिव्यानंद महाराज सत्संग करेंगे। इस दौरान 14 फरवरी को मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद शादी लाल बतरा होंगे। एसपी ओपी नरवाल एवं सीटीएम सुरेंद्र पाल बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहेंगे।