पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेजकर्मियों का कच्ची भर्ती के विरोध में प्रदर्शन

रोडवेजकर्मियों का कच्ची भर्ती के विरोध में प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेजमें निजीकरण कर्मचारियों की स्थाई भर्ती करने की मांग को लेकर हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने गुरुवार को डिपो प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के डिपो प्रधान सूरजभान चोपड़ा ने की जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य उपप्रधान शिव कुमार श्योराण ने भाग लिया। कर्मचारियों ने कर्मशाला में कच्ची भर्ती को लेकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने डीजी के नाम रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सूरजभान चोपड़ा शिव कुमार श्योराण ने कहा है कि सरकार रोडवेज में स्थाई भर्ती करके निजीकरण और ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्कशाप में कर्मचारियों की कमी के कारण काम कर रहे अन्य कर्मचारियों पर काफी दबाव रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को वर्कशाप में कर्मचारियों की स्थाई भर्ती करनी चाहिए।

इसके लिए 632 पोस्टों पर आवेदन किए गए हैं, विभाग उन पर स्थाई भर्ती करे। अगर कोई ठेके या आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की भर्ती की गई तो रोडवेज यूनियन इसका डटकर विरोध करेगी और आंदोलन से पीछे नहीं हटा जाएगा। प्रदर्शन में कीमत सिंह ढांडा, संजय कुमार, तेलूराम, देवेन्द्र, हवा सिंह राड़ सहित अनेक रोडवेज कर्मचारियों ने भाग लिया।

फतेहाबाद। रोडवेज प्रांगण में कच्ची भर्ती के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...