सिविल पेंशनर्ज की बैठक कल
फतेहाबाद | हरियाणासिविल पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन फतेहाबाद की मासिक बैठक प्रधान हरबंस लाल सेठी की अध्यक्षता में 13 फरवरी शनिवार शाम 4 बजे बाल भवन फतेहाबाद में होगी। सचिव मदन गोपाल नारंग ने बताया कि इस बैठक में मार्च 2016 में त्रिवार्षिक होने वाले चुनाव बारे विचार किया जाएगा तथा पेंशनर्ज की ट्रेजरी, बैक तथा अन्य समस्याओं बारे विचार किया जाएगा तथा उनका समाधान किया जाएगा तथा स्टेट बॉडी करनाल से आई हुई सूचनाओं बारे विचार किया जाएगा। फरवरी मास में जिन पेंशनर्ज का जन्मदिन है उनका जन्मदिन मनया जाएगा।