पतंग बनाओ स्पर्धा में रजनीं प्रथम
फतेहाबाद | एमएमकॉलेज ऑफ एजुकेशन में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक प्रकोष्ठ की इंचार्ज सुनीता तलवाड़ की ओर से ’व्यंजन बनाओ पंगत बनाओ’ प्रतियोगिता करवाई गई। निर्णायक मंडल की भूमिका गुंजन बजाज सुमन बिश्नोई ने निभाई। व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में बीएड रितू शर्मा अन्नु ने प्रथम, सुमनदीप रजी ने द्वितीय पूनम नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीएड के गगनदीप पाला रानी ने प्रथम, कंचन रानी ने द्वितीय तरुण रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पतंग बनाओ प्रतियोगिता में रजनी ने प्रथम, संयुक्त रूप से कुलवंत राम नवीन ने द्वितीय और अमनदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।