पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस शासन में लोगों को सुनवाऊंगा रेल सीटी

कांग्रेस शासन में लोगों को सुनवाऊंगा रेल सीटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. अशोक तंवर ने भिरडाना में जनसभा को संबोधित किया

भास्करन्यूज | फतेहाबाद

हरियाणाप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि फतेहाबाद को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए यूपीए शासन में ही उन्होंने सिरसा-फतेहाबाद-अग्रोहा-महम और रोहतक तक रेलवे लाइन को मंजूरी दिलवा दी थी। मगर मौजूदा भाजपा सरकार ने इसके लिए बजट ही उपलब्ध नहीं कराया। मैं भरोसा दिलाता हूं कि कांग्रेस शासन में ही फतेहाबाद के लोगों को रेल की सीटी सुनवाऊंगा। वे गांव भिरडाना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता दीपक भिरडाना अपने सैकड़ों साथियों के साथ हलोपा छोड़कर डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार स्वयं को विकास की पक्षधर बताती है, यदि वह वास्तव में विकास की पक्षधर है तो यूपीए शासन की परियोजनाओं के नाम बदलने की बजाए अपने स्तर पर घोषित योजनाएं लागू करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सफेद मक्खी और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के नाम पर दिया जाने वाला मुआवजा अभी तक भी किसानों को वितरित नहीं किया गया जिससे पूरे प्रदेश का किसान आज सड़कों पर है। इस दौरान तंवर का जन्मदिन भी मनाया गया।

भिरड़ाना के कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को सम्मानित करते दीपक भिरड़ााना अन्य।

खबरें और भी हैं...