हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि
भास्कर न्यूज | फतेहाबाद/रतिया/टोहाना|
आमआदमी पार्टी वर्करों ने लाल बत्ती चौक स्थित पार्क में लांस नायक हनुमन्थपा को श्रद्धांजलि दी। हालांकि आप कार्यकर्ता गुजरात जमीन घोटाले विरोध प्रदर्शन के लिए हुए थे, लेकिन सियाचीन में हुई हमारे सैनिकों की शहादत के चलते कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वर्करों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रिछपाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य आज़ाद खान, कल्याण सिंह, धर्मपाल जाखल , लक्ष्य गर्व आदि मौजूद रहे।
हनुमनथप्पाकी बहादुरी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बनी
रतिया| शहीदबाबा दीप सिंह स्कूल अहरवां में शहीद लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संस्था के सरंक्षक डा. वीरेन्द्र सिवाच, चैयरपर्सन शरणजीत कौर,सदस्य डा. अनुराधा सिवाच प्रिंसीपल विजय सिंह चौहान बच्चे मौजूद थे। डा. वीरेन्द्र सिवाच ने कहा कि सियाचीन में सैनिको का काफिला हिमस्खलन के कारण बर्फ में दब गया था। इस खबर ने उनके परिवार समेत देश के करोड़ों लोगों की आंखों में मौजूद आशा की किरण को अंधेरे में तब्दील कर दिया। सिवाच ने कहा कि लांस नायक हनुमनथप्पा की बहादुरी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। हमे ऐसे बहादुर जवान पर गर्व है जो देश के लिए कुर्बान हो गए। बच्चों ने मोमबती जलाकर हनुमनथप्पा की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी। ऐसे नौजवान को देश याद रखेगा।
शहीदीसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए
टोहाना| शहीदजवान लांसनायक हनुमनथप्पा के निधन पर अल्टीमेट अकेडमी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्टाफ विद्यार्थियों ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि की तथा नमन कर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। अकेडमी प्रबंधक सतीश शर्मा के साथ अध्यापक नंद किशोर, संतराज, राममेहर, राजेन्द्र सिंह, मुकेश रानी, कमलप्रीत आदि ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी शहीदी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए तथा हमेशा समाज देश सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।
टोहाना। अकेडमी में शहीद हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि देते विद्यार्थी।