रामदेवरा के लिए सीधी बस सेवा की मांग
फतेहाबाद | श्रीबाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश जोइया, श्री बाबा रामदेव सोशल चेरिटेबल ट्रस्ट हरियाणा धर्मशाला के संरक्षक भजन लाल कालवास, बाबा रामदेव वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन लाल, जय बाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र डीगवाल, बाबा रामदेव मंदिर हरिपुरा के रिसाल सिंह ढाका ने श्री अरोड़वंश धर्मशाला में हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार को एक ज्ञापन सौंपकर फतेहाबाद से रामदेवरा (राजस्थान) सीधी बस सेवा चलाने की मांग की। इन संस्थाओं की मांग को जिला भाजपा अध्यक्ष वेद फूलां ने जायज बताते हुए समर्थन किया। इस पर मंत्री ने फोरी तौर पर हरियाणा रोडवेज के अधिकारी को स्टेज पर बुलाकर ज्ञापन की कॉपी सौंपते हुए कहा कि इस मांग को पूरा करने के निर्देश दिए हैँ।