- Hindi News
- डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन
डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन
फतेहाबाद | डेफोडिल्सपब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें दंत चिकित्सक डाॅ. कर्ण मैहता डाॅ. कोमल ने बच्चों के दांतों का चैकअप किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि दांतों की सुरक्षा के लिए सुबह रात को ब्रश करना चाहिए महीने में दो बार दांतों का चैकअप करवाना जरूरी है। इसके अतिरिक्त यदि दांत में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। स्कूल प्रिंिसपल ममता मक्कड़ ने स्वास्थ्य शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए साफ स्वच्छ दांतों का होना अनिवार्य है।