शिकायतों का जल्द करें समाधान: डीसी
सीएमविंडो में आने वाली शिकायतों का समय पर हल कर अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द भेंजें और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लोगों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। यह निर्देश डीसी एनके सोलंकी ने दिए। वे बुधवार को लघुसचिवालय कक्ष में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में डीसी ने सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और आदेश दिए कि 31 मार्च तक सभी बकाया कार्य पूरे किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने आधार काॅर्ड बनाने में भी तेजी लाने के आदेश दिए और सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि गांवों में एक शेड्यूल बनाया जाए और उसी के हिसाब से आधार काॅर्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि सीएम विंडों पर जिले से अब तक कुल 501 शिकायतें आई जो चंडीगढ़ भेजी गई। उनमें से 200 शिकायतें वहां से मार्क होकर विभिन्न विभागों के पास आई हैं। प्राप्त शिकायतों में से 83 शिकायतों का हल किया गया है और 117 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।
सेक्सअुलहरासमेंट कमेटी गठित करें
डीसीने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वे अपने यहां सेक्सअुल हरासमेंट कमेटी जरूर बनवाएं और कमेटी में महिला कर्मचारी को सदस्य बनाया जाना आवश्यक है।
फतेहाबाद। लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त एनके सोलंकी।
अवैध होर्डिंग्स हटवाए नप
नगरपरिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी ने हाईवे और अन्य स्थानों पर लगे होर्डिंग्स को हटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर जुर्माना लगा कर रिकवरी भी करें। साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करें। जनस्वास्थ्य और बिजली निगमके अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्वित करें कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी बिजली की कोई दिक्कत ना रहे।