- Hindi News
- सपनों को नई उड़ान देता है ईग्नू : डॉ. कटियार
सपनों को नई उड़ान देता है ईग्नू : डॉ. कटियार
भोडियाखेड़ा काॅलेज में इग्नू सेंटर में इंडक्शन बैठक हुई
भास्करन्यूज | फतेहाबाद
राजकीयमहिला महाविद्यालय स्थित इग्नू शिक्षा केंद्र में इन्डैैक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में इग्नू की क्षेत्रीय सहायक निदेशक डॉ. वनीता कटियार बतौर मुख्य वक्ता पहुंची, जबकि अध्यक्षता केंद्र कोरडिनेटर डॉ. विजय शर्मा ने की। इस मौके पर सहायक कोरडिनेटर यामिनी शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के 200 से अधिक छात्रों ने प्रतिभागिता की और इग्नू के बारे में अहम जानकारियां प्राप्त की। कटियार ने कहा कि देश में दूरस्थ शिक्षा को इग्नू के जरिए नए आयाम मिले हैं। आज इग्नू में कई विषयों से जुड़े कोर्स चलाए जा रहे हैं और यहां की शिक्षा प्रत्येक आयु और वर्ग के व्यक्ति के लिए खुली है। विदेशों में भी इग्नू की कई शाखाएं सक्रिय हैं।
भारत की केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस यूनिवर्सिटी का लक्ष्य समाज के हर वर्ग के लोगों को बेहतरीन उच्चशिक्षा उपलब्ध कराने, उनकी हिम्मत बढ़ाने, उनसे कोऑर्डिनेट करने और देश देश के बाहर शिक्षा का एक मानक तय करने के उद्देश्य से रखा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कामकाजी लोगों के लिए इग्नू के तहत चल रहे कोर्स महत्वपूर्ण है और वह अपनी नौकरी कामकाज के साथ यह कोर्स कर सकते हैं। संस्थान में आज के हिसाब से लगभग सभी तरह के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।