पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियांे का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 15 को नरवाना में

व्यापारियांे का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 15 को नरवाना में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | हरियाणाप्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश स्तरीय सम्मलेन 15 फरवरी रविवार को प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में नरवाना में होगा। जिसमें व्यापारियों के संगठन को मजबूत करने के लिए तथा व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी। जिला फतेहाबाद के प्रधान डा. आत्मप्रकाश मेहता, शहरी प्रधान अशोक नारंग, जिला सचिव प्रेम आहूजा, जिला प्रवक्ता डा. राधेश्याम टाटिया ने सभी ट्रेड यूनियनों तथा सभी व्यापारियों से आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में 15 फरवरी को नरवाना में पहुंच कर सम्मेलन को कामयाब करें तथा व्यापारी एकता का परिचय दें।