पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विचार गोष्ठी को लेकर बैठक हुई

विचार गोष्ठी को लेकर बैठक हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | काॅमरेडपृथ्वी सिंह यादगार कमेटी की बैठक कृष्णस्वरूप गोरखपुरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिंगापुर सैनिक विद्रोह की 100वीं वर्षगांठ पर 15 फरवरी को फतेहाबाद में विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विचार गोष्ठी जाट धर्मशाला में होगी, जिसमें इतिहासकार शिक्षाविद सिंगापुर सैनिक विद्रोह पर प्रकाश डालेंगे। गोरखपुरिया ने बताया कि मुख्य वक्ता के तौर पर केयूके के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ. कर्मजीत सिंह, इतिहासकार डाॅ. स्वर्ण सिंह, डाॅ. अमरजीत सिंह, डाॅ. महेंद्र सिंह, डाॅ. सुभाष मानसा सैनिक विद्रोह के बारे बताएंगे।