पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्थक ने लगाया झंडा तो प्रत्याशी पर आयोग का डंडा

समर्थक ने लगाया झंडा तो प्रत्याशी पर आयोग का डंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोईभी राजनीतिक दल 50 हजार रुपये से अधिक की राशि प्रचार सामग्री अपनी गाड़ी में नहीं रख सकेगा। अगर ऐसा पाया जाता है तो गाड़ी, रुपए प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया जाएगा। चुनाव में लाउडस्पीकर की अनुमति लेनी जरूरी होगी। लाउडस्पीकर सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही बजाने की अनुमति होगी।

बैठक

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी यश गर्ग।

27 तक होंगे नामांकन

एडीसीगर्ग ने कहा कि 20 सितंबर को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और 27 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जबकि 29 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और एक अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और मतगणना होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

हरियाणाविधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता को लागू करवाने के लिए जिला प्रशासन हरकत में गया। इस संबंध में शनिवार को एडीसी यश गर्ग ने सियासी दलों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

एडीसी ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुसार किसी भी सरकारी और अर्ध सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का कोई राजनीतिक संदेश, होर्डिंग्स, पोस्टर, वालपेंटिंग नहीं लगी होनी चाहिए। यदि ऐसा पाया गया तो उल्लंघन करने वाले और दोषी साबित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में 602 मतदान केंद्र हैं और तीनों विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद, रतिया टोहाना में सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। एडीसी ने कहा कि मतगणना केंद्र के तौर पर राजकीय महिला कॉलेज भोडियाखेड़ा को बनाए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा हुआ है। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा की जाने वाली जनसभाओं, रैलियों तथा उनके द्वारा लगाए जाने वाले पोस्टरों, होर्डिग्स आदि के लिए संबंधित आरओ द्वारा स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके लिए रेट भी पहले से ही निर्धारित कर दिए गए हैं।

मीटिंग में नगराधीश डॉ. किरण सिंह, फतेहाबाद के एसडीएम सतबीर सिंह जांघू, रतिया की एसडीएम अमना तसनीम, जीएम रोडवेज आरएस पूनिया, डीआरओ राम सिंह बिश्नोई, डीएसपी विजय सिंह जाखड़, विजय कुमार कक्कड़, सिविल सर्जन