पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग के किडनैप का केस पुलिस के गले की फांस बना

नाबालिग के किडनैप का केस पुलिस के गले की फांस बना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी को दी शिकायत, डीसी ने गंभीरता को भांपते हुए एसपी के नाम मार्क की

एसपी ऑफिस से शिकायत मेंरे पास आई है : एसएचओ

^भाटियाकॉलोनी के मनोज कुमार ने अपनी बेटी के अपहरण के केस में पुलिस के कुछ अधिकारियों पर केस में लापरवाही के आरोप लगाए हैं, ऐसी एक शिकायत एसपी ऑफिस से मुझे प्राप्त हुई है। पीड़ित की बेटी को तलाशने में पुलिस ने अथक प्रयास किए हैं, कोर्ट के जरिए आरोपियों को पीओ घोषित करवाया गया है। लेकिन यदि फिर भी किसी पुलिसकर्मी की यदि कोई लापरवाही रही है तो शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। गौरवशर्मा, एसएचओ,सिटी थाना।

पीड़ितने पुलिसवालों से जताया खतरा

पीड़ितने डीसी को दी गई शिकायत में यह भी कहा है कि अपनी बेटी के केस में पुलिस की खामियों को जिस तरह से वह लोकायुक्त हाईकोर्ट में चैलेंज कर रहा है, उसे देखते हुए कुछ पुलिसवाले उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। मनोज कुमार का आरोप है कि आरोपी पुलिस अधिकारियों से उसे जान का खतरा है और उसने अपनी सुरक्षा के लिए आर्म्ज लाइसेंस के लिए आवेदन किया, जिस पर आला अफसर रंजिशन रोक लगाए हुए हैं।

{एसपी ने थाने में शिकायत भेजकर एसएचओ को दिए कार्रवाई के निर्देश

बजरंगमीणा | फतेहाबाद

भाटियाकॉलोनी से करीब डेढ़ साल पहले हुए नाबालिग लड़की के किडनैप का मामला अब पुलिस के गले की फांस बन गया है। अपनी बेटी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी या अनट्रेस केस का सर्टिफिकेट पुलिस की ओर से जारी ना किए जाने के बाद अब पीड़ित पिता ने डीसी को शिकायत पत्र देकर केस में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

डीसी ने केस की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत एसपी को मामले में संज्ञान लेने के लिए शिकायत भेज दी है। एसपी ने भी अपनी ओर से शिकायत को जांच के लिए थाने में भेजते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सिटी थाना में अब शिकायत और केस पर माथापच्ची हो रही है कि कार्रवाई हो तो कैसे? आरोप पुलिस महकमे में उन्हीं लोगों पर है जिनसे केस भी कार्रवाई के लिए संबंधित है।

शिकायतमें पीड़ित पिता ने ये कहा

नाबालिगलड़की के पिता भाटिया कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने डीसी को दी गई शिकायत में कहा है कि हाईकोर्ट और लोकायुक्त के पास उसकी बेटी के किडनैप के केस में पुलिस का जो रवैया जांच में सामने आया है उससे यह साफ है कि पुलिस ने केस में जानबूझकर ल