पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बाइक टकराए, गर्भवती महिला उसका पति घायल

दो बाइक टकराए, गर्भवती महिला उसका पति घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | गांवबीघड़ सालमखेड़ा के बीच दो बाइकों की भिड़ंत में एक गर्भवती महिला उसका पति घायल हो गए। दोनों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन अग्रोहा निवासी गुरुसेवक सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर सायं वह अपनी प|ी मनप्रीत के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल गांव बीघड़ रहा था। गुरुसेवक ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके आगे चल रहे बाइक चालक ने लापरवाही बरतते हुए अचानक गलत साइड में बिना इशारे बाइक मोड़ दिया। गुरुसेवक के अनुसार अचानक आगे चल रहे बाइक चालक की इस लापरवाही से उसका बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसकी प|ी और वह घायल हो गए। दोनों को बाद में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।