पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिखरे हुए समाज को एकजुट होने की जरूरत है : गरिमा

बिखरे हुए समाज को एकजुट होने की जरूरत है : गरिमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

साध्वीगरिमा भारती ने कहा कि जिधर देखो उधर समाज में विघटन हो रहा है। समाज बिखरता जा रहा है जबकि जरूरत इस बात की है कि बिखरे हुए समाज को एकजुट किया जाए। साध्वी भारती दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय कृष्ण कथा के चौथे दिन शनिवार को कथा प्रवचन दे रही थी। उन्होंने कहा कि प्रभु ने अपनी कृपा से अपने किसी भी भक्त को रीते नहीं रखा। चाहे वे गोकुल के ग्वाल पाल हुए या फिर सीधी सादी सी ग्वालिनें। प्रभु ने हर भक्त की पुकार पर अपने सुख वैभव का परित्याग कर उनकी मदद की। प्रभु तो कभी किसी की जाति देखते हैं और ही ऊंच-नीच। रसखान प्रभु के मुस्लिम भक्त हुए हैं। साध्वी ने कहा कि भेदभाव के कारण ही समाज में कितने क्लेश हो रहे हैं। एकता के सूत्र में सबको बांधने का एक ही उपाय है आत्मा को जानना। जब मानव स्वयं को जानेगा तभी वह सबको जान सकेगा। इस मौके पर प्रवचन के बाद आयुर्वेदिक चिकित्सा कैंप भी लगाया गया। कैंप में नाड़ी वैद्य राजकुमार ने लगभग 250 मरीजों का चेकअप किया। जरूरतमंदों को दवा भी दी गई।