- Hindi News
- भाजपा नेता खुद को ही कर रहे प्रत्याशी घोषित
भाजपा नेता खुद को ही कर रहे प्रत्याशी घोषित
पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी के भाजपा उम्मीदवार घोषित होने संबंधी पोस्ट।
अपने आपको प्रत्याशी बता प्रचार करने वालों पर होगी कार्रवाई: रुल्हानिया
^स्वयंको पार्टी का प्रत्याशी बताकर प्रचार करने वाले नेताओं के खिलाफ पार्टी हाईकमान सख्त कार्रवाई करेगी। पार्टी के कुछ नेता अपने आपको पार्टी का प्रत्याशी बताकर अपने समर्थन में मतदान करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने उन नेताओं द्वारा की जा रही बातों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा अभी तक फतेहाबाद से किसी भी नेता को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे नेताओं को इस तरह की हरकतों से बाज आना चाहिए जिससे पार्टी की बदनामी हो। मौलूराम रुल्हानिया, जिलाप्रधान, भाजपा।
संजय आहूजा | फतेहाबाद
लोकसभाचुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद भाजपा में ओवर कॉन्फिडेंस आया हुआ है वहीं दूसरे दलों से रिजेक्ट नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इन दिनों भाजपा की स्थिति यह है कि जहां पार्टी में नेताओं की भीड़ बढ़ रही है वहीं बेचैनी भी उतनी बढ़ रही है। भाजपा की टिकट को लेकर नेता अपने अाप ही खुद को प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं। हर रोज ऐसा कोई कोई मामला सामने ही जाता है। इन सबसे भाजपा के पदाधिकारी परेशान हैं। चूंकि कुछ पदाधिकारी खुद भी दावेदारों की लाइन में हैं, इसके चलते वह नए नेताओं की ओर से अपने आप को प्रत्याशी घोषित करने को लेकर परेशान है। इतना ही नहीं अब तो स्थिति यह गई है कि भाजपा के प्रधान की ओर से इन नेताओं को चेतावनी दे दी गई है कि अपने आप को प्रत्याशी घोषित करना बंद कर दें।
फेसबुकपर मैडम को प्रत्याशी घोषित कर दिया
शनिवारको भी कुछ ऐसा हुआ। हाल ही में भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी को फेसबुक पर भाजपा का प्रत्याशी घोषित करने की बात पोस्ट कर दी गई। फिर क्या था, उनके कई समर्थकों ने बधाई आदि देने के कमेंट शुरू कर दिए। यह बात शहर में फैल गई और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वहीं अपने आप को टिकट का दावेदार बता रहे सुधीर गोदारा ने भी बयान दिया कि मैं भाजपा के झंडे तले यहीं से चुनाव लडूंगा। इसी प्रकार दो दिन पहले भाजपा में शामिल होने वाले डॉ. वीरेंद्र सिवाच के एक समर्थक ने भी सोशल मीडिया पर लिख दिया कि डॉक्टर साहब की टिकट पक्की है। इसी तरह से कई ऐसे नाम है जोकि सोशल मीडिया में अपने आप को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर चुके हैँ। य