पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं के लिए विशेष बसें लगवाएंगे: बलवान

छात्राओं के लिए विशेष बसें लगवाएंगे: बलवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसंपर्क अभियान के तहत बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लेते इनेलो प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया।

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

इनेलोप्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए इनेलो ने ठोस नीतियां बनाई हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी और उनका यह प्रयास रहेगा कि ग्रामीण छात्राओं के समक्ष शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में रही बस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। उन्होंने इनेलो की स्टूडेंट्स के हित की नीितयों बारे भी बताया।

उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए चल रही विशेष बसों में बढ़ौतरी करने के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों के समयानुसार, बसों का भी समय निर्धारित किया जाएगा। दौलतपुरिया भट्टू क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं से अपने लिए जीत का आशीर्वाद लेने के दौरान उन्हें संबोधित कर रहे थे। दौलतपुरिया ने कहा कि कांग्रेस राज में महिलाओं सुरक्षा की जिस प्रकार से धज्जियां उड़ी, उसने हरियाणा प्रदेश को पूरे देश में शर्मसार करने का काम किया है। जिस हरियाणा प्रदेश की पहचान महिलाओं का सम्मान करने के प्रतिक के रूप में की जाती थी, आज उसी प्रदेश की गिनती बलात्कार, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के कारण देश के अग्रणी महिलाओं के लिए असुरक्षित प्रदेश में होने लगी है।