हिंदी हैं हम वतन है हिंदोस्तान हमारा...
फतेहाबाद | शहीदबाबा दीप सिंह शिक्षण महाविद्यालय अहरवां में अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डीएड के भावी अध्यापकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हिन्दी भाषा की महत्ता को बताते हुए निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रकट किया। प्रतियोगिता में हिन्दी भाषा के महत्व को अपनी लेखनी के माध्यम से निर्णायक मंडली के सामने रखा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था के सरक्षक डा. विरेंद्र सिवाच चेयरपर्सन शरणजीत कौर ने सम्मानित करते हुए कहा कि सभी अपनी मातृ भाषा से जुड़े रहना चाहिए।
कविता पाठ
रतिया| गांवलाली के होली विज्डम कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया गया। स्कूल प्रबंधक राजकुमार ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी और और हिंदी से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डायस सालवोदर ने कविता \\\'मातृभाषा का हुआ विकास\\\' सुनाई। सातवीं आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने अलग-अलग अंदाज से मातृभाषा पर आधारित कविताएं भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंदी अध्यापक गुरमीत सिंह ने अपने कवितामय अंदाज में मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यापिका बलजिंद्र कौर ने कविता \\\'तेरे शहर से तो मेरा गांव अच्छा है\\\' प्रस्तुत की।
हिंदी दिवस पर सेंट मैरी स्कूल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाषण देती एक प्रतिभागी छात्रा।
भास्कर न्यूज | टोहाना
हिंदीदिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को एमयूएच जैन कॉलेज, सूर्या पीजी कॉलेज, सेंट मैरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदी दिवस मनाया गया। एमयूएच जैन कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीएड, डीएड सीपीएड के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निदेशक अजय जैन उपप्रधानाचार्य भीम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि की शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अशोक कुमार प्रथम, सुनील द्वितीय रीतू तृतीय रही।
सूर्या कॉलेज में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र भाषा हिन्दी का महत्व एवं चुनौतियां विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक कुलदीप लांबा, डॉ. परशुराम राय, तरसेम नैन, डॉ. ओपी