पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुिलस अलर्ट, थाने के सामने चोरी

पुिलस अलर्ट, थाने के सामने चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावों को मद्देनजर रखते हुए जारी निर्देशों के तहत सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश मिले हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में बीट इंचार्जों को मुस्तैद होने के लिए कहें। कहीं भी यदि सुरक्षा से संबंधित विषय को लेकर कोई एक्शन लेने की जरूरत है तो उसे लिया जाए। बीट इंचार्ज अपने-अपने इलाके में संदिग्ध लोगों पर नजर रखें।

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

थानारोड़ पर थाने के सामने स्थित एक किरयाने की दुकान पर अज्ञात लोग चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। खास बात ये है कि चोरी की वारदात से पहले शाम को ही थाने में बीट इंचार्जों की मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें सभी बीट इंचार्जो को चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने इलाके में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए।

दुकान मालिक के अनुसार चोरों ने थाने के सामने किरयाने की दुकान का शटर उठाया और गल्ले से 8 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। थाने के सामने स्थित रामचंद्र- एंशीलाल फर्म के नाम से किरयाने की दुकान स्थित है। दुकान मालिक विनोद कुमार ने बताया कि रात को वह अपनी दुकान ठीक ढंग से बंद करके गया था। विनोद के अनुसार रात को चोरों ने उसकी दुकान के शटर को सरिये की मदद से उठाया और अंदर घुसे। विनोद के अनुसार दुकान के सामान में तो कुछ ज्यादा गड़बड़ी नहीं मिली लेकिन गल्ले में रखे 8 हजार रुपए की नकदी चोर निकाल के ले गए। बीट इंचार्जों को सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने के निर्देश के बाद थाने के सामने हुई चोरी की इस घटना से यह सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिरकार सुरक्षा कड़ी किए जाने केवल दावे ही किए जा रहे हैं, जमीनी स्तर पर सुरक्षा बंदोबस्त का क्या हाल है यह थाने के सामने हुई चोरी की उक्त घटना से साफ हो गया है।

वारदात

फतेहाबाद। अपनी दुकान में हुई चोरी के बारे में बताते हुए दुकानदार विनोद कुमार।