पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोलिया को ढूंढने आई पुिलस, बच्चों को भी पीटा

धोलिया को ढूंढने आई पुिलस, बच्चों को भी पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस संबंध में सिटी थाना फतेहाबाद के एसएचओ गौरव शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम ने मर्डर मामले में धोलिया की गिरफ्तारी के लिए चमारखेड़ा की ढाणी में रेड मारी थी, लेकिन महिला के साथ मारपीट करने 45 हजार रुपये की नकदी निकाल कर लाने के आरोप झूठे निराधार हैं। मामले की जांच भूना पुलिस कर रही है, और जांच के बाद ही घटना का खुलासा हो जाएगा।

पुलिस की मारपीट से बाजू पर हुए जख्म दिखाती चमारखेड़ा निवासी महिला कमलेश।

भास्कर न्यूज भूना

गांवचमारखेड़ा की एक ढाणी में रहने वाली महिला ने फतेहाबाद शहर पुलिस पर उनके घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत देकर महिला ने आराेपी एएसआई बनवारी लाल सहित 11-12 अन्य आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में गांव चमार खेड़ा निवासी कमलेश प|ी सुल्तान सिंह ने बताया कि 13 सितंबर रात को वह अपने बेटे मोहित बेटी प्रियंका के साथ घर पर सोई हुई थी। रात पौने 12 बजे के करीब एएसआई बनवारी लाल तवेरा गाड़ी जीप पर सवार होकर 11-12 लोगों के साथ उसके घर पर आया। उन्होंने परिवार के तीनों लोगों को चौबारे से नीचे उतार दिया और घर की तलाशी लेने लगे। एएसआई ने महिला से कहा कि बता धोलिया को तूने कहां छिपा कर रखा है। पीड़ित ने बताया कि उक्त लोग उन्हें गालियां देने लगे। उसके दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे मोहित ने विरोध किया तो उक्त पुलिस कर्मियों ने मां-बेटी सहित मोहित को जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से पीटने लगे।