- Hindi News
- अनाजमंडी में जुआरियों पर छापे 24 हजार रुपये के साथ 8 पकड़े
अनाजमंडी में जुआरियों पर छापे 24 हजार रुपये के साथ 8 पकड़े
फतेहाबाद | अनाजमंडीमें रविवार सायं सिटी पुलिस ने छापेमारी करते हुए 8 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 24 हजार 250 रुपये की जुआ राशि जब्त की है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि अनाजमंडी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने छापेमारी शुरू की तो अनाजमंडी में ठाकर बस्ती निवासी अनिल, अप्पू नगर निवासी रोहित, काजलहेड़ी निवासी अशोक गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी सतीश को जुआ खेलते रंगे हाथों काबू किया गया। इनके कब्जे से पुलिस को 12 हजार 150 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार वहीं शिवनगर निवासी महाबीर, जगतराम, रघुबीर सिंह अग्रवाल कॉलोनी निवासी संदीप को 12 हजार 100 रुपये की जुआ राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।