- Hindi News
- हाईवे पर कार ने मारी बाइक को टक्कर, 2 लोग घायल
हाईवे पर कार ने मारी बाइक को टक्कर, 2 लोग घायल
फतेहाबाद | नेशनलहाईवे पर एमएम कॉलेज के समीप एक बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अस्पताल में उपचाराधीन अलीकां निवासी धीरा सुनारिया निवासी बबलू बाइक पर सवार होकर एमएम कॉलेज की ओर जा रहे थे। उक्त घायलों के अनुसार एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उक्त दोनों घायल हो गए। आसपास के लाेगों ने तुरंत दोनों बाइक सवारों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
न्यूज़ इनबॉक्स