- Hindi News
- मोहम्मदपुर रोही में डेरा सच्चा सौदा की नामचर्चा
मोहम्मदपुर रोही में डेरा सच्चा सौदा की नामचर्चा
मुर्शिदअपने मुरीद की हर जायज मांग बिन मांगे ही पूरी कर देते हैं और जिन जीवों को अपने सतगुरु पर पूर्ण विश्वास होता है, उसे मालिक अंदर-बाहर कोई कमी नहीं आने देता। यह बात डेरा सच्चा सौदा अमरपुर धाम मोहम्मदपुर रोही में आयोजित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा के दौरान यूथ फेडरेशन की 25 मेंबर प्रवीन इन्सां फतेहाबाद ने कही। हरियाणा प्रदेश के 45 मेंबर ओमपाल ने अपने संबोधन में कहा कि एक सच्चे शिष्य को चाहिए कि वह अपने सतगुरु से दुनियावी ऐश्वर्य की वस्तुओं मांगकर सतगुरु को ही मांगे, क्योंकि जब सतगुरु ही अपने शिष्य का बन जाता है तो मुरीद को किसी साजो समान की कमी नहीं रहती। यूथ के 25 मेंबर जितेंद्र खुराना ने कहा कि वर्तमान माहौल में साध संगत किसी के बहकावे में आए अपितु एकजुट होकर रहे। उन्होंने कहा कि दुनियावी साजो समान का लालच देने वाले सफेदपोश संगत को बरगलाने का कार्य करेंगे, लेकिन संगत ने किसी बाहरी तत्व के बहकावे में आकर मानवता भलाई के कार्यों में लीन रहना है। इससे पूर्व ब्लॉक भंगीदास रमेश जग्गा ने विनती का भजन बोलकर नामचर्चा की शुरूआत की। तत्पश्चात नसीब इन्सां, मंगतराम इन्सां, रमेश कंटीवाल, महाबीर इन्सां सहित दर्जनों कविराजों ने भतन बोलकर संगत को गुरू महिमा सुनाई।