अवैध शराब मिली तो बीट इंचार्ज जिम्मेदार
सुरक्षा होगी कड़ी, शराब प्रलोभन को पूरी तरह से रोका जाएगा : एसएचओ
^बीटइंचार्जों को मीटिंग में चुनाव आयोग की हिदायतानुसार सुरक्षा बारे दिशा-निर्देश दिए गए। शहर में चुनावों के मद्देनजर किसी भी गली या मोहल्ले में शराब का प्रलोभन वोटर तक ना पहुंचे इसके पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इलाके में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी और कहीं भी चूक होती है तो उसके लिए बीट इंचार्ज जिम्मेदार होंगे।\\\'\\\' गौरवशर्मा, एसएचओ,सिटी थाना।
आयोग के निर्देश
बजरंग मीणा | फतेहाबाद
चुनावमें शराब के प्रलोभन पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए पुलिस को कड़े आदेश चुनाव आयोग की तरफ से दिए गए हैं। पुलिस को यह तय करने के लिए साफ कहा गया है कि वह गली-मोहल्लों को पूरी तरह से छान मारें ताकि कहीं पर भी अवैध शराब की बिक्री ना हो पाए, शराब के प्रलोभन में वोटर ना आएं। इसी की चलते शनिवार शाम को सिटी थाना में सभी बीट इंचार्जों की बैठक बुलाई गई और उन्हें साफ कह दिया गया है कि उनके इलाके में यदि किसी भी गली-मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री होती मिली या कहीं पर भी शराब प्रलोभन दिया जाना पाया गया तो बीट इंचार्ज इसके लिए जिम्मेदार होंगे। एसएचओ ने चुनाव आयोग के आदेशों पर गंभीरता से काम करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश बीट इंचार्जों को दिए।
क्याकरेंगे बीट इंचार्ज
1.बीट इंचार्ज अपने-अपने इलाकों में सुनिश्चित करें कि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री ना हो।
2. जो लोग अवैध शराब बिक्री के केसों में अब तक सामने आए हैं उन पर निगरानी रखी जाए।
3. अवैध शराब किसी भी तरीके से कहीं पर भी ना पहुंच पाए और इस तरह की कोशिश करने वालों पर नजर रखकर उन पर तुरंत एक्शन लिया जाए।
4. बीट इंचार्ज अपने इलाके में संदिग्धों की सूची बनाएं, उनका ब्यौरा एकत्रित करके रिपोर्ट बनाएं कि वे अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
5. बीट इंचार्जों को अपने इलाके में जानकारी एकत्रित कर शस्त्र लाइसेंस रखने वालों का रिकार्ड अपडेट करना होगा और जिन लोगों के हथियार जमा नहीं हुए हैं, वे जमा करवाएं जाएं।
6. सुरक्षा के किसी भी बिंदु से किसी भी रूप में कोई समझौता नहीं, किसी भी संदिग्ध पर शक होने पर बीट इंचार्ज तुरंत कार्रवाई अमल में लाएंगे।