पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिजरावां में माइनर को जलघर तक जाने वाली पाइप टूटी

हिजरावां में माइनर को जलघर तक जाने वाली पाइप टूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव हिजरावां कलां के जलघर को रत्ताखेडा माइनर से जाने वाली टूटी हुई पाइप।

पहले जलीं मोटरों से हुई थी दिक्कत

लोगोंने यह भी बताया कि पिछले सप्ताह जलघर की तीनों मोटरें एक साथ जल गई थी। इससे पानी का संकट गहरा गया था। चार दिन बाद मोटरें ठीक कराई गई तब जाकर पानी की आपूर्ति हुई। इस तरह गांव के लोग कई दिनों से पानी कमी के संकट जूझ रहे हैं। जल्द ही विभाग ने उक्त पाइप को ठीक नहीं कराया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

गांवहिजरावां कलां के वाटर वर्क्स को पानी की सप्लाई पहुंचाने वाली पाइप पिछले एक सप्ताह से टूटी हुई है। इससे रत्ताखेड़ा माइनर से पानी वाटर वर्क्स की टंकी तक नहीं पहुंच पा रहा है। फिलहाल तो टंकी में कुछ दिनों का पानी है, लेकिन जल्द ही पाइप दुरुस्त नहीं हुई तो गांव में पानी का संकट गहरा सकता है। इससे पहले वाटर वर्क्स की मोटरें खराब होने से चार दिन तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। इस तरह से गांव के लोग पानी को लेकर परेशानियों से फंसे हुए हैं।

गांव के राजेंद्र वर्मा,कुलदीप सिंह, प्रहलाद सिंह, बीके चौपड़ा ने बताया कि गांव के वाटर वर्क्स की टंकी में रत्ताखेड़ा माइनर से पानी भेजा जाता है। इस टंकी में करीब 15 से 20 दिन का पानी स्टोर हो जाता है। पिछले एक सप्ताह से माइनर को जलघर की टंकी से जोड़ने वाली पाइप टूटी हुई है। इससे माइनर से जलघर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पाइप किसने तोड़ी, यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन इससे काफी संकट खड़ा हो सकता है। पाइप को टूटे एक सप्ताह होने वाला है, इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहले दिन ही सूचित कर दिया गया था। आज तक पाइप ठीक नहीं हो पाई है। लोगों ने बताया कि अब टंकी आधी खाली हो चुकी है, पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल्द की पाइप जोड़ी गई तो टंकी में पानी नहीं जा पाएगा। इससे गांव में पानी का संकट पैदा हो सकता है।