- Hindi News
- पात्र अध्यापक संघ पपीहा पार्क में हुआ लामबंद
पात्र अध्यापक संघ पपीहा पार्क में हुआ लामबंद
पपीहा पार्क में बैठक के दौरान नारेबाजी करते हुए (नव चयनित जेबीटी टीचर) पात्र अध्यापक संघ के सदस्य।
भास्कर न्यूज | फतेहाबाद
पात्रअध्यापक संघ की मीटिंग रविवार को पपीहा पार्क में हुई। मीटिंग के दौरान 9870 लोगों की जेबीटी भर्ती में हुई नियुक्ति की ज्वाइनिंग को लेकर विचार विमर्श हुआ। मीटिंग की अध्यक्षता पात्र अध्यापक संघ के संयोजक पवन चमारखेड़ा ने की। मीटिंग को संबोधित करते हुए पात्र अध्यापक संघ के जिला प्रधान बिजेंद्र लहरिया ने कहा कि नवनियुक्त जेबीटी की ज्वाइनिंग कराने के लिए संघ कानूनी पहलुओं पर विचार कर रहा है। भर्ती को लेकर जो अड़चनें रही हैं उसके बारे में जल्द ही शिक्षा विभाग के वित्तायुक्त और निदेशक से मुलाकात की जाएगी।
इस मौके पर संघ के उपप्रधान अजयपाल भोडिया ने कहा कि संघ के सभी सदस्य एकजुट होकर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर संघ के जिला महासचिव विनोद सिहाग, प्रेस प्रवक्ता सतदेव झाझड़ा, सोमदत्त टोहाना, बसंत भूना, प्रवीन रतिया, राजीव आिद मौजूद थे।