- Hindi News
- चुनावी पिच तैयार, मतदाता को उम्मीदवारों का इंतजार
चुनावी पिच तैयार, मतदाता को उम्मीदवारों का इंतजार
सभी सियासी दलों के टिकट घोषित होने के बाद बिछेगी बिसात
फतेहाबाद से अब तक बने विधायक
फतेहाबादसीट से 1967 से लेकर अब तक जो विधायक बने हैं उनमें गोबिंद राय, पोकर राम, हरफूल सिंह, बलबीर सिंह, लीला कृष्ण चौधरी, हरमिंद्र सिंह, स्वतंत्र बाला चौधरी, दुड़ाराम और प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा शामिल हैं। इनमें से पोकर राम और लीला कृष्ण चौधरी दो दो बार विधायक चुने गए। लीला कृष्ण चौधरी तो हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री में बने थे। जबकि दुड़ाराम और प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा सीपीएस बने।
{6 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे अपना विधायक
इंद्रमोहनशर्मा | फतेहाबाद
विधानसभाचुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता की घोषणा के साथ ही चुनावी पिच भी तैयार हो गई है। सरकारी तंत्र पूरी तरह से हरकत में है। अब बस इंतजार है तो सिर्फ उम्मीदवारों का। कुछेक सियासी दलों ने तो अपने उम्मीदवार घोषित भी कर दिए हैं और वे चुनावी मैदान में जनसंपर्क साधने में मशगूल भी हैं। लेकिन कुछ सियासी दल ऐसे हैं जिनके उम्मीदवारों की घोषणा होना अभी बाकी है। इस बार के चुनाव में युवा मतदाताओं की अहमियत ज्यादा समझी जा रही है। मतदाताओं में यही वह वर्ग है जो फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर ये तय करेगा कि उनका अगला विधायक कौन होगा।
फतेहाबादमें 2लाख 19 हजार मतदाता
जिलेकी तीन विधानसभा सीटों फतेहाबाद, टोहाना और रतिया में पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 617318 मतदाता थे। फतेहाबाद सीट के कुल मतदाता 219097, टोहाना सीट के कुल मतदाता 203471 और रतिया सीट के कुल मतदाता 194750 थे। उसके बाद नए मतदाता भी बनाए गए और इस तरह से कुल मतदाताओं की संख्या करीब साढ़े छह लाख हो चुकी है।
िजलेकी तीनों सीटों पर चौकोने मुकाबले
फतेहाबादसीट के चुनावी मैदान फिलहाल इनेलो प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया, हजकां की ओर से दुड़ाराम और माकपा प्रत्याशी के तौर पर मोहन लाल नारंग की घोषणा हुई है। कांग्रेस, भाजपा और हलोपा की ओर से अभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है। फतेहाबाद में कांग्रेस सीपीएस गिल्लांखेड़ा को टिकट देना चाहती है वहीं भाजपा टिकटार्थियों की लंबी कतार है।
इस कतार में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए डॉ. वीरेंद्र सिवाच, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, रामराज मेहता के अलावा सुधीर गोदारा, सोनाली सिंह फोगाट सहित भाजपा जिलाध्यक्ष मोलूराम रूलाहनिया के नाम ह