पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुसाद बने अध्यापक संघ फतेहाबाद के प्रधान

दुसाद बने अध्यापक संघ फतेहाबाद के प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ खंड फतेहाबाद कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को जिला प्रधान रघुनाथ मेहता और साधुराम, नौरंग यादव कुरड़ाराम पूनिया की देखरेखमें हुआ। चुनाव में सुरजीत सिंह दुसाद को प्रधान चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले संघ के सचिव सुरजीत सिंह ने तीन साल के आंदोलन उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि खंड फतेहाबाद में संघ के सदस्यों की संख्या 660 है। वित्त सचिव धर्मपाल शर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। जिला प्रधान राजपाल मिताथल ने तीन साल तक किए गए आंदोलनों तथा अध्यापकों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इसके बाद पूरी कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया। सर्वसम्मति से हुआ चुनावबाद में चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। सुरजीत सिंह दुसाद को प्रधान, सुमेर आर्य को सचिव, राजेश गोठड़ा को कोषाध्यक्ष, धर्मपाल शर्मा को उपप्रधान और रामनिवास को संगठन सचिव चुना गया। इसके अलावा राजपाल मिताथल, नौरंग यादव, बंत सिंह, सुशील भिरड़ाना, मोहन सिंह, रमेश बोसवाल सदस्य चुने गए।