पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगाई भ्रष्टाचार बढ़ने पर लोग कांग्रेस से नाराज

महंगाई भ्रष्टाचार बढ़ने पर लोग कांग्रेस से नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसंपर्क अभियान के दौरान इनेलो प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया का स्वागत करते ग्रामीण।

19 को होगी इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक

इनेलोप्रत्याशी दौलतपुरिया ने बताया कि 19 सितंबर को अनाज मंडी स्थित रामसेवा समिति धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। बैठक को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से दुखी होकर लोगों ने इस बार ताऊ देवीलाल के आदर्शों की पार्टी इनेलो को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

इनेलोप्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और इस बार चुनाव में जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का मन बना चुकी है क्योंकि कांग्रेस राज में महंगाई भ्रष्टाचार बढ़ा है। दौलतपुरिया रविवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव धांगड़ में ग्रामीण सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ बरसों में कांग्रेस सरकार के दौरान आम जनता को बुनियादी सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं दिया गया। महंगाई, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का बोलबाला रहा। बिजली, पानी और सीवर की सुविधाएं भी नहीं दी गई। इसलिए जनता का कांग्रेस सरकार से मोहभंग हो चुका है।