- Hindi News
- चंडीगढ़ से रिलीज हुई रकम किसानों का अनशन खत्म
चंडीगढ़ से रिलीज हुई रकम किसानों का अनशन खत्म
हरियाणाशहरी विकास प्राधिकरण(हुडा) के प्रशासक जे गणेशन द्वारा सेक्टर ९, १०, ११ ११ए के किसानों को उनकी जमीनों की पेमेंट २५ सितंबर तक देने का आश्वासन दिया है। इस बीच निवर्तमान सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा की मध्यस्थता के बाद भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने अपना अनशन खत्म कर दिया। लेकिन किसान संघर्ष समिति ने बेमियादी धरने को जारी रखने का ऐलान किया है।
किसान संघर्ष समिति के प्रधान महेश नागपाल किसान नेता सुरेंद्र सैनी ने बताया कि शनिवार को सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा धरनारत किसानों से मिलने आए। उन्होंने हुडा प्रशासक जे गणेशन से बात कर किसानों को उनकी पेमेंट दिलवाने बारे चर्चा की। हुडा प्रशासक ने कहा कि सेक्टर ९, १०, ११ ११ए के किसानों की मांगें जायज हैं और किसानों का पैसा चंडीगढ़ कार्यालय से रिलीज कर हुडा कार्यालय हिसार को भेज दिया गया है और २५ सितंबर को कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर किसानों को उनकी पेमेंट कर दी जाएगी। गिल्लांखेड़ा ने बताया कि उन्होंने किसानों की इस जायज मांग के लिए प्रयास किए हैं और यदि २५ सितंबर तक किसानों का पैसा हुडा द्वारा किसानों नहीं दिए गए तो वे भी किसानों के आंदोलन का हिस्सा बन जाएंगे।
तो तेज कर देंगे आंदोलन
किसान संघर्ष समिति के प्रधान नागपाल के अनुसार हुडा प्रशासक और सीपीएस गिल्लांखेड़ा के आश्वासन के बाद किसानों के अनशन को फिलहाल २५ सितंबर तक टाल दिया है। अगर २५ सितंबर को होने वाली कानूनी औपचारिकताओं के बाद भी पैसे दिए गए तो उस स्थिति में आंदोलन को तेज करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
नहीं तो २१३ किसान भरते पर्चा
नींबू पानी पिलाया
किसान संघर्ष समिति ने अनशन को आगे खिसकाने से पहले शनिवार सुबह विधानसभा चुनाव लडऩे का भी मन बना लिया था। कोर्ट द्वारा सुनाई गई मुआवजा राशि मिलने से नाराज किसान नामांकन भर विरोध जताना चाह रहे थे। संघर्ष समिति के सदस्य इस बारे सेक्टर ९, १०, ११ ११ए के किसानों को एकजुट कर सभी किसानों के नामांकन भरने की तैयारी में जुटे थे। बताया जा रहा है कि इसकी भनक पाकर किसानों की मांगों पर गौर किया गया। फिलहाल हुडा प्रशासक के आश्वासन के बाद किसानों ने अपनी आगामी कार्रवाई २५ सितंबर तक रोक दी है।
अनशन पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान डाॅ. महेंद्र, यश खुराना सहित पांच अन्य किसानों को सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा न