छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले को पीटा
छात्राओंके साथ छेड़छाड़ करने पर एक युवक को दुकानदारों नहर कालोनी के लोगों ने जमकर धुना और बाद में उसे शहर पुलिस चौकी पीटते हुए ले गए। आरोपी युवक के दो साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
नहर कालोनी निवासी विनय, गुलाब, आशा, परमजीत, अमनदीप, संदीप, अवतार, गुरमीत ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर तीन युवक पिछले एक सप्ताह से सड़क से गुजरने वाली छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे। मोहल्लेवासियों दुकानदारों ने युवकों को कई बार समझाया लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि शनिवार सुबह वार्ड नंबर 17 निवासी राहुल, रवि डाला नामक युवक बाइक लेकर सड़क पर खड़े हो गए। वहां से जब छात्राएं निकल रही थीं तो तीनों युवक उन्हें परेशान करने लगे। इस पर छात्राओं ने दुकानदारों से शिकायत की। दुकानदारों ने मौके पर एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
रतिया। छेड़छाड़ मामले में युवक की सरेआम पिटाई करते लोग।