- Hindi News
- फतेहाबाद से स्वतंत्र चौधरी, रतिया में सुनीता दुग्गल उतारीं
फतेहाबाद से स्वतंत्र चौधरी, रतिया में सुनीता दुग्गल उतारीं
भारतीयजनता पार्टी ने फतेहाबाद हलके से हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाली इनेलो से पूर्व विधायक रही स्वतंत्र चौधरी को टिकट दी है। उनके टिकट मिलने के बाद से हलके की राजनीति में काफी उलटफेर होने की संभावनाएं बन गई हैं। वहीं दूसरी ओर रतिया हलके से पार्टी को स्थानीय कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं मिला, इसके बाद पार्टी ने पूर्व आयकर अधिकारी सुनीता दुग्गल को मैदान में उतारा है। दुग्गल को पार्टी लोकसभा चुनाव में भी सिरसा से उम्मीदवार बनाना चाह रही थी। मगर किसी कारणवश ऐसा संभव नहीं हो पाया था।
दुग्गल बाहरी उम्मीदवार स्थानीय दावेदार निराश
पार्टीने रतिया हलके में पूर्व आयकर अधिकारी सुनीता दुग्गल पर दांव खेला है। ये सोनीपत के धनाना गांव की रहने वाली हैं जबकि इनके पति राजेश दुग्गल िभवानी के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में फरीदाबाद में डीसीपी हैडक्वार्टर हैं। इनके दो बच्चे हैं। एक लड़का इंजीिनयरिंग कर रहा है जबकि लड़की 12वीं की छात्रा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन किया था, इसके चलते दुग्गल ने नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाई थी। उस समय की भरपाई पार्टी ने विस चुनाव में रतिया से टिकट देकर की है। सुनीता दुग्गल रोहतक, गुड़गांव पंचकुलां में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करती रही हैं। दुग्गल को लेकर दूसरे स्थानीय दावेदार निराशा में गए हैं। देखना है कि यहां के कार्यकर्ता उन्हें बतौर उम्मीदवार उन्हें स्वीकार करते हैं या नहीं। दुग्गल को रतिया में अपना जनाधार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
राजनीतिक समीकरणों में होगा बड़ा उलटफेर
स्वतंत्रचौधरी के भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में आने से यहां की राजनीति विधानसभा चुनाव के समीकरणों में काफी उलटफेर होगा। इनेलो से टिकट मिलने से आहत स्वतंत्र चौधरी एक सितंबर को भाजपा की जींद रैली में शामिल हो गई थी। हालांकि उन्होंने इस दर्द को उजागर नहीं किया और केवल इतना ही कहा था कि इनेलो से उन्हंे कोई गिला नहीं है। उसके बाद से ही भाजपा की टिकट उन्हें मिलने की संभावनाएं बन गई थी। उसके बाद से आज तक टिकट दावेदारों में वह सबसे आगे रही, आखिर में उन्हें टिकट मिल ही गई। उनके भाजपा उम्मीदवार घोषित हाेने के बाद सबसे बड़ा नुकसान हजकां को होने वाला है। चूंकि शहरी वोटर का रुझान स्वतंत्र चौधरी की आेर अधिक ह