- Hindi News
- इनेलो प्रत्याशी को कई लोगों ने समर्थन दिया
इनेलो प्रत्याशी को कई लोगों ने समर्थन दिया
इनेलोप्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया के जनसंपर्क अभियान के दौरान नप प्रधान विरेंद्र नारंग के वार्ड नंबर दस के अलावा गांव मेहुवाला में सुथार परिवारों ढाणी बिकानेरी के सिख समुदाय ने एकमत होकर इनेलो का सहयोग करने का ऐलान किया। अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए इन सभी परिवारों को इनेलो नेताओं ने संगठन मजबूती को बढ़ाने वाली अहम कड़ी बताया। इनेलो का दामन थामने वालों में गांव मेहुवाला में कई परिवारों सिरसा लोस प्रभारी कर्ण चौटाला की मौजूदगी में इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।
कर्ण चौटाला बलवान सिंह दौलतपुरिया ने इन लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी। बलवान ने कहा कि पार्टी में आपको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
फतेहाबाद। जनसंपर्क अभियान के तहत इनेलो नेता कर्ण सिंह इनेलो प्रत्याशी बलवान सिंह को पगड़ी पहनाकर स्वागत करते ग्रामीण।