कार्ड मेकिंग में 80 ने िलया भाग
गांवअहरवां के शहीद बाबा दीप सिंह शिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को शांति दिवस के उपलक्ष्य में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्था की चेयरपर्सन शरणजीत कौर ने की। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने शांति पर ग्रीटिंग तैयार कर शांति की अपील की। प्रतियोगिता में कालेज के करीब 80 छात्र छात्राओं ने भाग लिया प्रतियोगिता दो वर्गों में करवाई गई जिसमें शांति के विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार पेश किये।प्राचार्या डा. ममता चौधरी ने विद्यार्थियों को जीवन में शांति के महत्व बताते हुए कहा कि किसी भी मुश्किल परिस्थिति का मुकाबला उत्तेजना की बजाय शांति से करने पर समस्या के हल होने की संभावना अधिक रहती है। कॉलेज के अनेक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में शामिल होकर शांति विषय पर अपने अपने पोस्टर बनाए और स्लोगन लिखे। इस पोस्टरों में शांति के प्रतीक शांति को बनाए रखने के विषय अधिक है।
फतेहाबाद। शहीद बाबा दीप सिंह कॉलेज में ग्रीटिंग मेकिंग प्रतियोगिता बनाते विद्यार्थी।