पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे के बाद सड़क पर मदद मिली, अस्पताल में नहीं

हादसे के बाद सड़क पर मदद मिली, अस्पताल में नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारकी रात फतेहाबाद शादी समारोह में रहा कार सवार एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। घायल परिवार को हादसा होते ही सड़क पर तो मदद मिली गई लेकिन जब वे अस्पताल पहुंचे तो वहां मरहमपट्टी के अलावा उन्हें कोई मदद नहीं मिली। ऐसे में तीनों घायलों को रेफर कर दिया गया। घटना के अनुसार रतिया निवासी चतर सिंह फतेहाबाद में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार में सवार होकर रहा था। चतर सिंह के साथ कार में उसकी प|ी दर्शना, भाभी मंजू रानी दो बच्चे सवार थे। फतेहाबाद में रतिया चुंगी से पहले कुलदीप रिसोर्ट के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली से कार की टक्कर हो गई। कार जैसे ही दुर्घटनाग्रस्त हुई तो पीछे से उसी शादी में शामिल होने रहे रतिया के व्यापारी सुरेश सिंगला ने तुरंत एंबुलेंस कंट्रोल रूम में फोन किया। घायलों को कार से निकाला गया तब तक एंबुलेंस भी पहुंच गई। तीनों घायलों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों के साथ पहुंचे व्यापारी सुरेश सिंगला के अनुसार अस्पताल में घायलों की मरहम-पट्टी की गई लेकिन उनके सही इलाज के लिए एक्स-रे अन्य जरूरी चेकअप के लिए स्टाफ को बुलाया जाना था। ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्रयास किए गए लेकिन इमरजेंसी सेवाएं नहीं मिली तो सुरेश सिंगला ने सिविल सर्जन को फोन कर मदद मांगी। आरोप है कि सिविल सर्जन ने भी हाथ खड़े कर दिए। बोले जो कुछ होगा सुबह ही होगा।

स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे : सिंगला

रतिया के व्यापारी एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान सुरेश सिंगला ने कहा कि रात को जो कुछ हुआ वह व्यवस्था में तो खामी है ही साथ ही सिविल सर्जन जैसे अधिकारियों का रवैया भी काफी अफसोसजनक है। मामले को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की जाएगी और अस्पताल के हालात और अफसरों के लापरवाह रवैये से उन्हें अवगत करवाया जाएगा।

सुरेश सिंगला के अनुसार सिविल अस्पताल के अलावा शहर के कई निजी अस्पतालों में भी घायलों के इलाज के लिए संपर्क किया गया लेकिन सब जगह निराशा हाथ लगी। आखिरकार तीनों घायलों को इलाज के लिए हिसार ले जाना पड़ा।

अव्यवस्था