पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिरंजी लाल बने पंचायत समिति के चेयरमैन

चिरंजी लाल बने पंचायत समिति के चेयरमैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फतेहाबाद/भट्टूकलां

भट्टूकलांब्लॉक समिति के चेयरमैन पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में कड़े संघर्ष के पश्चात भाजपा के प्रत्याशी चिरंजीलाल ढांड ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो के सतपाल सिद्धू को पराजित कर विजय पाई है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में हुए इस चुनाव में चिरंजीलाल ने कुल 10 मत हासिल किए हैं, जबकि सतपाल ने 8 वोट हासिल किए। चुनाव प्रक्रिया में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार छेलूराम चुनाव अधिकारी बीडीपीओ महेंद्र सिंह लाखा थे।

सदस्यमंजू गोयल रही मतदान के समय गैर हाजिर

चुनावके दौरान कुल 20 सदस्यों में से 18 सदस्यों ने हाजिर होकर मतदान किया। मंजू गोयल किसी कारण गैर हाजिर रहीं वहीं पंचायत समिति सदस्य दारा सिंह जेल में होने के कारण चुनाव में हाजिर नहीं हो सके। चुनाव के दौरान चिरंजीलाल ढांड को चुनाव चिन्ह साइकिल सतपाल सिद्धु को जग का निशान दिया गया। गुप्त मतदान के जरिये चिरंजीलाल ने 10 मत हासिल किए, जबकि सतपाल सिद्धु को 8 मत हासिल हुए। इसमें मतदान के दौरान सतपाल सिद्धू के पक्ष में इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया चिरंजी लाल के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायकको मतदान केंद्र से बाहर निकाला

इसीदौरान मतदान को लेकर एक सदस्य को जब विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया कुछ कहने लगे तो स्वयं चिरंजीलाल ढांड ने आपत्ति जताई जिस पर विधायक बलवान सिंह को मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया गया। नव नियुक्ति चेयरमैन चिरंजी लाल ढांड पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वे इनेलो में थे और फतेहाबाद से टिकट के दावेदार भी रहे। उनके समर्थकों ने टिकट नहीं मिलने पर उन्हें तुरंत इनेलो छोड़ने के लिए दबाव डाला मगर उन्होंने कहा कि वे चुनाव के बाद ही पार्टी छोड़ेंगे। चुनाव के बाद उन्होंने टोहाना के विधायक सुभाष बराला को 12 नवंबर को अपने घर पर जलपान भी दिया था। इससे पहले वह कई सालों तक इनेलो से जुड़े रहे थे।

पहलेभी रहे हैं चेयरमैन

इनेलोके कार्यकाल में भी चिरंजीलाल ढांड वर्ष 2000 से 2005 तक ब्लॉक समिति के चेयरमैन रह चुके हैं। इस बार भाजपा सरकार के दौरान चेयरमैन बने हैं। विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके सभी साथियों भाजपा की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की भूमि पर हुए अवैध