पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाकर्मी के आरोपों की जांच में देरी लिपिक ने सीएम को भेजी शिकायत

महिलाकर्मी के आरोपों की जांच में देरी लिपिक ने सीएम को भेजी शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीकार्यालय में तैनात लिपिक अजमेर सिंह पर ई-दिशा केंद्र में तैनात महिला कर्मी द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच में हो रही देरी के लिए लिपिक अजमेर सिंह ने सीएम को शिकायत भेजी है। शिकायत में अजमेर सिंह ने कहा है कि मामले की जांच में देरी होने से उसे न्याय नहीं मिल रहा है और इसी कारण मानसिक तौर पर वह काफी परेशान है। मामला 5 जून, 2014 का है और इसके बाद अगले ही दिन डीसी कार्यालय कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। अजमेर सिंह का कहना है कि डीआईओ ने महिलाकर्मी का बचाव किया है जिससे उसे शक है कि उसके साथ जो कुछ भी हुआ उसके पीछे कोई रंजिश भी हो सकती है। आरोप है कि जो भी आरोप ने लगाए हैं वह झूठे हैं।

सीसीटीवीफुटेज की जांच नहीं की जा रही

अजमेरसिंह ने कहा कि वह काफी समय से सीसीटीवी फुटेज जांचने की बात कह रहे हैं लेकिन उसकी भी जांच नहीं की जा रही। उसने कहा कि जो भी डीसी यहां नियुक्त हुए उनसे मांग की गई कि मामले में जांच पूरी करवाकर फैसला सुनाया जाए ताकि जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके। लगातार मांग करने के बावजूद कोई कार्रवाई ना होने से अजमेर सिंह ने अब मामले की शिकायत सीएम को भेजी है जिसमें मामले की जांच जल्द से जल्द करवाने की मांग की गई है।