पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूर का मकान टूटा, प्रशासन से मांगी मदद

मजदूर का मकान टूटा, प्रशासन से मांगी मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काठमंडीके पीछे स्थित हरिजन कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि उसका मकान टूट गया है और उसकी मरम्मत के लिए आर्थिक मदद दी जाए। एडीसी को लिखे पत्र में कुलदीप सिंह ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहा है। उसने बताया कि वह सरकारी अस्पताल में भर्ती है और उसके मकान की हालत काफी खराब हो चुकी है। कुलदीप ने बताया कि मकान की दीवारों में दरारें चुकी हैं, छत कई जगहों से टूट चुकी है। उसने बताया कि मकान के हर समय गिरने का भय बना रहता है।