- Hindi News
- सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाएगी महिला कांग्रेस
सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाएगी महिला कांग्रेस
जिलाकांग्रेस कमेटी और जिला महिला कांग्रेस 9 दिसम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाएगी। इसी दिन जिला महिला कांग्रेस अपना सदस्यता अभियान भी शुरू करेगी जो 31 दिसम्बर तक चलेगा। जिला महिला कांग्रेस की प्रधान पूनियां ने बताया कि फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड स्थित जिला महिला कांग्रेस कार्यालय में 10.30 बजे एक समारोह आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्मदिवस मनाने के साथ साथ सदस्य अभियान की भी शुरूआत की जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला प्रभारी पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला सहित जिला के सभी कांग्रेस के नेता मौजूद होंगे। पूनिया ने बताया कि जिला महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी, जो 31 दिसम्बर तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता जिला के बूथ स्तर पर कांग्रेस की सदस्यता अभियान छेड़ेगी, जिसमें महिला और पुरूषों को सदस्य बनाया जाएगा। इस सदस्यता अभियान के तहत समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा।