- Hindi News
- बाबे दा मेला कार्यक्रम हुआ शुरू, कलश यात्रा निकाली
बाबे दा मेला कार्यक्रम हुआ शुरू, कलश यात्रा निकाली
पानीवाली टंंकी के पास स्थित डेरा बाबा सतराम भारा में सतराम भारा सेवा समिति द्वारा बाबे दा मेला का आयोजन सोमवार से शुरु हो गया। इस उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा होगी। इसे लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में रामचंद्र मदान सिर पर श्रीमद् भागवत को धारण किए हुए चल रहे थे तथा श्रद्धालु महिलाएं कलश धारण किए हुए थी।
गोल कोठी के पास स्थित श्री अमर ज्योति मंदिर से शुरु हुई कलश यात्रा बीघड़ चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग, लालबत्ती चौक, फव्वारा चौक, थाना रोड़, जवाहर चौक से होती हुई कथास्थल पानी वाली टंकी के पास स्थित डेरा बाबा सतराम भारा में पहुंची। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद के शिष्य अरविंद कृष्ण ने कहा कि श्रीमद् भागवत गं्रथ विश्व का महान ग्रंथ है हमें भी अपने जीवन में श्रीमद् भागवत को जीना चाहिए। इस अवसर पर डेरा के गद्दीनशीन श्रीराम बावा, प्रबंधक समिति के प्रधान घनश्याम मदान, अमरलाल मदान, सुभाष गांधी, रामशरण आहूजा, मदनलाल मदान, लेखराज नारंग सहित उपस्थित थे।
फतेहाबाद। डेरा बाबा सतराम भारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।