पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीलकंठ महादेव मंदिर में हुअा वार्षिकाेत्सव

नीलकंठ महादेव मंदिर में हुअा वार्षिकाेत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएसपीरोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान बाहर से आए भजन गायकों ने देवताओं का गुणगान किया। दोपहर बाद शुरू हुए महोत्सव में जहां गायकों ने भजन प्रस्तुत किए वहीं झांकियां भी दिखाई गई। मंदिर के पुजारी रूपचंद ने पूजन करा महोत्सव शुभारंभ कराया। इसमें हिसार से आई राज कृष्णा एंड पार्टी, भिवानी से श्वेता खुराना आदि ने मां भगवती, शंकर भगवान, राधा कृष्ण, हनुमान का गुणगान किया। भजन गायकों के भजनों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान सभी देवताओं की झांकियां भी प्रस्तुत की गई। मंदिर कमेटी के माता जयदेवी दिवान चंद नागपाल, दीपक कुमार, धर्मबीर अरोड़ा, कृष्ण चोपड़ा रमन कुमार, ने सेवाएं दी। मोहल्ले के गुलशन बजाज, निशू नागपाल, विक्की कुमार आदि मौजूद थे।

फतेहाबाद। राजीव गांधी पार्क स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित महोत्सव में पूजा अर्चना में भाग लेते श्रद्धालु।