पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी को पेश नहीं कर रही पुलिस, एसपी से मिला पति

पत्नी को पेश नहीं कर रही पुलिस, एसपी से मिला पति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवअहरवां निवासी एक व्यक्ति ने अपनी प|ी के घर से फरार होने के मामले में सदर पुलिस पर कार्रवाई करने में लीपापोती का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता अहरवां निवासी रमेश गांव के लोगों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा और शिकायत देकर उसकी प|ी को गायब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सदर पुलिस को मामले में उचित जांच के लिए निर्देश देने की मांग की है।

एसपी को दी गई शिकायत में रमेश ने आरोप लगाया कि उसकी प|ी को दरियापुर निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि शिकायत करने के बाद पुलिस ने उसकी प|ी आरोपी को पकड़ लिया लेकिन इस बारे में पुलिस ने उसे कुछ नहीं बताया। रमेश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी प|ी को उसके मायके भेज दिया और अब उसकी प|ी को डरा धमका कर उसके खिलाफ बयान दिलवाए जा रहे हैं। रमेश ने कहा कि उसकी शादी को 8 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे हैं। ऐसे में वह अपनी प|ी को बसाना चाहता है लेकिन पुलिस कार्रवाई में ढिलाई के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा। पुलिस को मामले में सही कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जाएं ताकि उसका घर बस सके।

पंचायत के साथ पुलिस अधिकारियों को शिकायत देने पहुंचा गांव अहरवां निवासी रमेश कुमार।