पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरा डिपो धारक बांटेगा वार्ड 8 में राशन

दूसरा डिपो धारक बांटेगा वार्ड 8 में राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला

भास्करन्यूज | फतेहाबाद

वार्डआठ में डिपो धारक द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी विवाद को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जांच रिपोर्ट अभी नहीं पाई है। विभाग ने निर्णय लिया है कि जांच पूरी होने तक इस वार्ड के लोगों को राशन वितरण का जिम्मा किसी अन्य डिपो धारक को सौंपा जाएगा। राशन वितरण विभाग के कर्मचारियों की निगरानी में होगा ताकि किसी तरह का विवाद खड़ा हो, कोई अड़चन डाले।

पिछले दिनों वार्ड 8 में राशन डिपो नरेश-मुकेश जांगड़ा पर पार्षद पति सुभाष जांगड़ा कुछ लोगों ने राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इसके वार्ड के कुछ लोग बीते शुक्रवार को पार्षद पति सुभाष पपिया के नेतृत्व में एडीसी से मिलने गए थे। एडीसी ने डीएफएससी डीएस दून को जांच के आदेश दिए थे। इसके तहत डीएफएससी दून अपने कर्मचारियों की टीम के साथ बीते बुधवार को जांच करने पहुंचे थे। वार्ड नंबर आठ की राजीव गांधी में वार्ड के राशन कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गए थे। इसकी जांच चल रही है। ऐसे में विभाग ने निर्णय लिया है कि राशन वितरण के दौरान डिपो धारक तथा पार्षद पति के बीच किसी तरह का झगड़ा हो, इसके लिए जांच पूरी होने पर किसी दूसरे डिपो धारक की मदद से इस विवादित डिपो का राशन वितरित कराया जाएगा। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारी मौके पर भी मौजूद रहेंगे वितरण पर निगरानी रखेंगे।

वहीं डीएफएससी ने इस पूरे मामले पर बताया कि जांच चल रही है। जब जब जांच पूरी नहीं हो जाती तब कि वार्ड 8 के लोगों को राशन वितरण किसी दूसरे डिपो धारक की मदद से कराया जाएगा।

अधिकारी से मिले पार्षद

इसमामले को लेकर पार्षद पति सुभाष अन्य कुछ पार्षदों के साथ डीएफएससी से मिलने पहुंचे। अधिकारी ने उन्हें स्पष्ट कहा कि अभी जांच चल रही है। जांच पूरी तरह से निष्पक्ष होगी।

जांच में पार्षद के पास लिस्ट पुरानी मिली

विभागकी प्राथमिक जांच में पाया गया है कि जिस बीपीएल सूची को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। जोकि पार्षद पति सुभाष के पास है, जिसके आधार पर वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। वह सूची पुरानी हैं। पार्षद पति के पास मौजूद सूची विभाग की सूची मिलान करने के बाद ऐसा पाया गया है, हालांकि इन दोनों सूचियों की एक बार फिर से जांच की जाएगी। इसके बाद ही फाइनल रिपोर्ट दी जाएगी।