पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांसों पर चलना सिखाया

बांसों पर चलना सिखाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाराज्य भारत स्काउट एंड गाइड की आेर से राजकीय स्कूल चिंदड़ में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय स्तर शिविर के तीसरे दिन स्काउट की विभिन्न गतिविधियां कराई गई। जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट रामचंद्र वर्मा ने स्काउट एवं गाइड्स को बांसों रस्सियों से विभिन्न प्रकार के गैजेट्स बनाने सिखाए ,जो आकर्षण का केन्द्र रहे। बच्चों ने भी गैजेट्स बनाए। जिला संगठन आयुक्त स्काउट सोमप्रकाश ठकराल ने बताया कि इस दौरान मार्च पास्ट करवाया गया। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने,स्काउट प्रति रुचि पैदा करने के लक्ष्य से गांव में बच्चों ने रैली निकाली। रैली को प्राचार्य देशराज आर्य ने झंडी दिखाई। जिला संगठन आयुक्त कब महाबीर प्रसाद ने बताया कि आज कब बुलबुल की विभिन्न प्रकार की गतिविधियां प्रतियोगिताएं करवाई गई।

जिला संगठन आयुक्त बुलबुल राधा रानी , संदीप सिरसा, शैलेन्द्र कुमार रतिया , बलवान सिंह, ओमप्रकाश ,नैब सिंह मंडेर,अशोक कुमार, गुलशन कुमार, नरेश शास्त्री, अर्जुन, प्रवीण कंबोज ,बलजीत कौर, राधारानी,नीरु बाला, शशीबाला, रामप्रताप ,अनिल कुमार, सतेंद्र कुमार आदि गतिविधियां करवाई गई। मंगलवार को शिविर का समापन होगा। इसमें एडीसी यश गर्ग मुख्यातिथि होंगे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डा.यज्ञदत्त वर्मा होंगे।

गांव चिंदड में आयोजित कब बुलबुल प्रशिक्षण शिविर में मचान पर चढ़कर सेल्यूट करते कब जवाब में सेल्यूट करते हुए प्रशिक्षक रामचंद्र अन्य।