पुलिस ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ
फतेहाबाद | पुलिसमहानिरीक्षक हिसार रेंज के निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को युवा जागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न जरूरी कानूनों, कानूनी अधिकारों अपराधों से सचेत रहने के लिए जागरूक किया गया। यूएनओ से सम्मानित सज्जन कुमार ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि कानून नियमों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दुर्व्यवहार, रैगिंग, आपसी झगड़े, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, रोड जाम करने जैसे मामले कानूनी उल्लंघना के दायरे में आते हैं जिनके बारे में ग्राम स्तर पर जागरूकता नहीं होती। सज्जन कुमार ने कहा कि इस तरह के मामलों में संलिप्त पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होती है इसलिए इस तरह के मामलो में पूरी सावधानी से अपने कर्तव्यों का पालन किया जाना चाहिए। पुलिस विभाग द्वारा भोडियाखेड़ा स्थित आईटीआई में भी बच्चों को कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य रामसिंह, डीपी महेंद्र सिंह सहित स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
विद्यालय में आईजी के निर्देशानुसार युवा शक्ति को जागरुक कर जिम्मेदार नागरिक बनाने को लेकर विद्यार्थियों को संबोधित करते सज्जन कुमार।