श्यामबाबा का वार्षिक महोत्सव 14 को
फतेहाबाद | श्याममंदिर के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीश्याम बाबा का वार्षिक संकीर्तन 14 दिसंबर को स्वामी राजदाज के सानिध्य में चिल्लीवाली श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में होगा। संकीर्तन में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया मुख्यअतिथि होंगे। देवीदयाल तायल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। व्यापार मंडल के प्रधान प्रेमचंद मित्तल दलीप कथूरिया वशिष्ठ अतिथि होंगे दर्शना देवी गर्ग दीप प्रज्जवलित करेंगी।